spot_img
HomelatestShimla : हिमाचल में बारिश-बर्फ़बारी से लौटी ठंड, 30 मार्च तक बरसेंगे...

Shimla : हिमाचल में बारिश-बर्फ़बारी से लौटी ठंड, 30 मार्च तक बरसेंगे बादल

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। राज्य की ऊंची चोटियों पर रविवार सुबह से बर्फ़बारी का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं अधिकांश निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पहाड़ से लेकर मैदान तक घनघोर बादल मंडरा रहे हैं। राजधानी शिमला में अंधड़ के साथ तेज़ बारिश हुई। बारिश-बर्फ़बारी के कारण पारा गिरने से शीतलहर लौट आई है। शिमला का मौसम दिसंबर की तरह ठंडा हो गया है और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। मैदानी इलाकों में भी मौसम सर्द होने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों में मौसम के साफ रहने के आसार हैं लेकिन 26 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से 30 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। 28 मार्च को अंधड़ व बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 व 27 मार्च को मैदानों को छोड़कर शेष हिस्सों में बादलों के बरसने की आशंका है। 28 से 30 मार्च तक पहाड़ों पर बर्फ़बारी और निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ वर्षा, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

राज्य के जनजातीय इलाकों लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कुल्लू व शिमला की ऊंची चोटियों पर रविवार सुबह बर्फ़बारी शुरू हुईं। शिमला में लगभग एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इसके अलावा कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना है। मौसम के तेवरों से दिन के तापमान में शनिवार की तुलना में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई। राज्य में रात का औसतन तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं और ऐसे में आगामी दिनों में ठंड का असर बरकरार रहेगा।

लाहौल-स्पीति के मुख्यालय के केलांग में न्यूनतम तापमान सबसे कम -0.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री, शिमला का 11.4 डिग्री सुंदरनगर व भुंतर का 11.2 डिग्री, कल्पा का 3.4 डिग्री, धर्मशाला का 14.3 डिग्री, नाहन का 14.4 डिग्री, ऊना का 14.5 डिग्री, पालमपुर का 12.2 डिग्री, सोलन का 9.6, मनाली का 7.2 डिग्री, कांगड़ा का 14.6 डिग्री, मंडी का 12.2 डिग्री, बिलासपुर का 12 डिग्री, हमीरपुर वह चंबा का 13.4 डिग्री, डलहौजी का 8.8 डिग्री, कुफ़री का 9.5 डिग्री, नारकंडा और रिकांगपिओ का 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर