spot_img

Haridwar : डीएम के निर्देश पर लक्जरी बसों के खिलाफ अभियान, 45 बसों के चालान, 6 सीज

Haridwar: Drive against luxury buses on DM's orders; 45 challaned, 6 seized

हरिद्वार : (Haridwar) जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग (Transport Department) ने 6 एवं 7 जून को लक्जरी एवं अन्य यात्री बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। दो दिनों तक चले इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाली 45 बसों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 6 बसों को सीज कर दिया गया।

इसके अलावा तकनीकी मानकों पर खरे न उतरने वाले 5 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने की संस्तुति भी की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि अभियान का संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (Enforcement) नेहा झा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुड़की कृष्णा पलारिया (Neha Jha and ARTO (Roorkee) Krishna Palaria) के नेतृत्व में किया गया।

अभियान के दौरान बसों और अन्य यात्री वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, कर अदायगी, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, चालक अनुज्ञप्ति, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र तथा आपातकालीन निकास व्यवस्था सहित विभिन्न सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई वाहनों में तकनीकी और वैधानिक खामियां पाई गईं, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इस अभियान में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, संभागीय निरीक्षक (Technical) आनंद वर्धन सहित भारत भूषण, मुकेश भारती, रविन्द्र पाल सैनी, हरीश रावल, संगीता धीमान, नवीन तिवारी और के.के. बिजल्वाण समेत परिवहन विभाग के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों और संचालकों से अपने वाहनों के दस्तावेज अद्यतन रखने, नियमित अनुरक्षण कराने तथा निर्धारित सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

Goa : अल्टीमेट टेबल टेनिस का 7वां सीजन नौ जुलाई से, गोवा करेगा मेजबानी

गोवा : (Goa) अल्टीमेट टेबल टेनिस (Ultimate Table Tennis) के सातवें सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता की शुरुआत 9 जुलाई...

Explore our articles