spot_img
Home latest New Delhi : वायुसेना का किरण ट्रेनर विमान कर्नाटक में दुर्घटनाग्रस्त, दोनों...

New Delhi : वायुसेना का किरण ट्रेनर विमान कर्नाटक में दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

0
185

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश
नई दिल्ली: (New Delhi)
कर्नाटक में चामराजनगर के मकाली गांव के पास गुरुवार को भारतीय वायु सेना का एक किरण ट्रेनर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में एक महिला और एक पुरुष पायलट थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। यह दुर्घटना नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई।

वायु सेना ने एक बयान में बताया है कि एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय वायुसेना का एक सूर्य किरण प्रशिक्षण विमान कर्नाटक के चामराजनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना से पहले एक महिला पायलट सहित दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। इस समय किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आगे के ब्यौरे की प्रतीक्षा है।