spot_img

New Delhi : हुंडई और होंडा कोर्स भी अप्रैल से बढ़ाएंगी अपने वाहनों के दाम

नई दिल्ली : (New Delhi) मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स और किआ इंडिया के बाद हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) और होंडा कार्स ने भी बुधवार को बढ़ती उत्पादन लागत को देखते हुए अप्रैल से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है।
एचएमआईएल ने जारी एक बयान में कहा कि वह अप्रैल, 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। मूल्य वृद्धि की मात्रा वेरिएंट और मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने बताया कि कीमत में वृद्धि का यह फैसला उत्पादन की बढ़ती लागत, जिंसों के बढ़े दाम और उच्च परिचालन लागत को देखते हुए किया गया है।

कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, “हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड में हम बढ़ती लागत को यथासंभव अवशोषित करने का प्रयास करते हैं, जिससे हमारे ग्राहकों पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित हो सके। हालांकि, परिचालन व्यय में निरंतर वृद्धि के साथ अब मामूली मूल्य समायोजन के माध्यम से इस लागत वृद्धि का एक हिस्सा पारित करना अनिवार्य हो गया है।”
इस बीच वाहन निर्माता कंपनी होंडा कार्स ने भी अप्रैल से अपने सभी मॉडल की कीमत बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह अपने वाहनों के दाम में कितनी वृद्धि करने वाली है। होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग और बिक्री) कुणाल बहल ने कहा कि बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन व्यय के कारण कंपनी अप्रैल 2025 से सभी मॉडलों की कीमतों में संशोधन करेगी।

उल्‍लेखनीय है कि इस साल यह दूसरी बार है, जब कार निर्माता कंपनियों ने बढ़ती इनपुट लागत और उच्च परिचालन व्यय के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए ऐसा कर रही हैं। इसके पहले मारुति सुजुकी इंडिया, किआ इंडिया और टाटा मोटर्स ने भी अप्रैल महीने से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर चुके हैं।

Kuwait City/Tehran/Washington : होर्मुज में बढ़े तनाव के बीच ईरान का एक और जहाज पर हमला

कुवैत सिटी/तेहरान/वाशिंगटन : (Kuwait City/Tehran/Washington) ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अपनी सैन्य ताकत का एहसास कराना शुरू कर दिया है। ईरान...

Explore our articles