spot_img

New Delhi : हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का लंदन में निधन

नई दिल्‍ली : (New Delhi) जाने-माने उद्योगपति और हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का लंदन में आज निधन हो (Renowned industrialist and Hinduja Group Chairman Gopichand P. Hinduja passed away in London today) गया है। वह 85 वर्ष के थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1959 में मुंबई में हिंदुजा समूह से ही की थी।

परिवार के करीबी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उद्योग जगत में ‘जीपी’ के नाम से मशहूर गोपीचंद पी. हिंदुजा पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ थे। लंदन के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा ने अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के देहांत के बाद 2023 में चेयरमैन का पद संभाला था। इस वर्ष संडे टाइम्स रिच लिस्ट में (Sunday Times Rich List) गोपीचंद हिंदुजा और हिंदुजा फैमिली ने ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों के रूप में अपनी बादशाहत बरकरार रखी थी। गोपीचंद पी. हिंदुजा चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनसे बड़े श्रीचंद हिंदुजा थे, जिनका देहांत 2023 में हो गया था। गोपीचंद के बाद अब प्रकाश पी. हिंदुजा और अशोक पी. हिंदुजा जीवित हैं। गोपीचंद पी. हिंदुजा की पत्नी का नाम सुनीता हिंदुजा है। उनके 2 बेटे और एक बेटी है। उनके बेटों का नाम संजय और धीरज है। बेटी का नाम रीता है।

Explore our articles