spot_img

NEW DELHI : दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, मौत

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को पहाड़गंज थाने के भीतर अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के मध्य जिले की जगुआर टीम में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र ने तड़के साढ़े तीन बजे खुद को गोली मार ली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें देवेंद्र ने कहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से यह कदम उठाया।

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को हरियाणा के सोनीपत में देवेंद्र के पैतृक स्थान भेज दिया गया है।

Kathmandu : भारत से 100 रुपये से अधिक के सामान पर कस्टम ड्यूटी के लिए नेपाल के नाकों पर सख्ती बढ़ी

काठमांडू : (Kathmandu) भारत से 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान की खरीद पर अनिवार्य रूप से सीमा शुल्क (customs duty) लागू किए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles