spot_img
Home crime news New Delhi : गुरुपतवंत सिंह पन्नू का गुर्गा मलख दिल्ली से गिरफ्तार,...

New Delhi : गुरुपतवंत सिंह पन्नू का गुर्गा मलख दिल्ली से गिरफ्तार, कई जगहों पर लिखे थे खालिस्तानी नारे

0
550

नई दिल्ली : (New Delhi) आतंकवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू (errorist Gurupatwant Singh Pann) के एक गुर्गे को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मलख सिंह के रूप में हुई है। उसने पन्नू के इशारे पर राजधानी दिल्ली के अलावा गुरुग्राम और हरियाणा के कई इलाकों में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे थे। मलख सिंह से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वह पन्नू के साथ लगातार संपर्क में था।

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया को उड़ाने की धमकी देने के मामले में एनआईए की टीम ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरु पतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उसके खिलाफ आईपीसी के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधि, रोकथाम कानून की आतंकवाद से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है। इससे पहले भी एनआईए पन्नू के खिलाफ 2019 में आतंकी गतिविधियों के आरोप में केस दर्ज कर चुकी है। इसी साल सितंबर में अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित उसकी संपत्तियों को भी जब्त किया जा चुका है।

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी, विकासपुरी, पश्चिम विहार समेत कई इलाकों के दीवारों पर ‘राष्ट्र विरोधी’ और ‘खालिस्तान समर्थित नारे’ लिखे मिले थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश में जुटे लोगों पर केस दर्ज कर सभी नारों को हटवाया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार कुछ राष्ट्र-विरोधी और खालिस्तान से संबंधित पेंटिंग लगाई गई थीं, जिन्हें हटा दिया गया है। दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘रेफरेंडम 2020’ जैसे नारे लिखे हुए थे।