spot_img

New Delhi: आज कुछ सस्ता हुआ सोना, चांदी का बढ़ा भाव

नई दिल्ली:(New Delhi) सिर्फ एक दिन की तेजी के बाद ज्यादातर घरेलू सर्राफा बाजारों (domestic bullion markets) में सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। हालांकि चेन्नई में सोने के भाव में तेजी आई है, जिसके कारण यहां 24 कैरेट सोना एक बार फिर 73 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया है। आज की गिरावट के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 72,520 रुपये से लेकर 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी चेन्नई के अलावा दूसरे सर्राफा बाजारों में आज 66,490 रुपये से लेकर 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने के विपरीत आज चांदी के भाव में तेजी आई है। इसकी वजह से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 91,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,420 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles