spot_img
Home Business Business New Delhi : सर्राफा बाजार में नई ऊंचाई पर सोना, चांदी की...

New Delhi : सर्राफा बाजार में नई ऊंचाई पर सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

0
272

1 लाख के स्तर के करीब पहुंचा 22 कैरेट सोना
नई दिल्ली : (New Delhi)
घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज तेजी का रुख बना हुआ है। आज की तेजी के कारण सोना ने आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर अपनी जगह बना ली है। बाजार में आई तेजी के कारण 24 कैरेट सोना 1.08 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है, वहीं 22 कैरेट सोना 1 लाख रुपये के स्तर के काफी करीब पहुंच गया है। सोने की तरह ही चांदी भी आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगा हो गया है।

कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 1,08,460 रुपये से लेकर 1,08,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोना आज 99,350 रुपये से लेकर 99,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में आज 1,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,08,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 99,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (financial capital Mumbai) में 24 कैरेट सोना 1,08,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 99,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,08,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,08,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 99,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,08,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 99,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,08,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 99,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,08,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,08,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 99,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion market of Karnataka, Telangana and Odisha) में भी सोना महंगा हो गया है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,08,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 99,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।