spot_img

New Delhi: आज शाम आएंगे दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े

New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली :(New Delhi)
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (July-September) के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर के आंकड़े आज शाम जारी किए जाएंगे।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कृषि और विनिर्माण क्षेत्रों के प्रदर्शन के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

(ये भी पढे -Mumbai: रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 81.55 प्रति डॉलर पर)

रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि दूसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी। वहीं भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी रिपोर्ट में वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही थी।

इससे पहले इसी महीने भारतीय रिजर्व बैंक के लेख में दूसरी तिमाही में वृद्धि दर 6.1 से 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

Mumbai : मलाड में बनेगा विश्वस्तरीय फिल्म और मीडिया हब

महाराष्ट्र सरकार और प्रसार भारती मिलकर विकसित करेंगे 150 एकड़ का प्रोजेक्टमुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने मुंबई के मलाड स्थित आकाशवाणी...

Explore our articles