spot_img

New Delhi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : (New Delhi) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren) का सोमवार सुबह सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। शिबू सोरेन किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

सर गंगा राम अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि शिबू सोरेन को आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था। पिछले एक महीने से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Shibu Soren’s son and Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) खुद दिल्ली में मौजूद हैं। हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं। …”

Patna : सरकारी जमीन पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, बिहार सरकार ला रही नया कानून: मंत्री दिलीप जायसवाल

पटना : (Patna) बिहार में सरकारी जमीन की हेराफेरी और रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने वालों पर अब शिकंजा और कसने वाला है। राजस्व एवं...

Explore our articles