spot_img

New Delhi : अपडेटेड आईटीआर 31 मार्च से पहले करें दाखिल: आयकर विभाग

नई दिल्ली : (New Delhi) चालू वित्त वर्ष 2023-24 को खत्म होने में कुछ दिन शेष हैं। यदि आपने किसी कारण से आकलन वर्ष 2021-22 का आयकर रिटर्न (आईटीआर) अब तक नहीं दाखिल किया है या उसमें किसी इनकम की जानकारी देना भूल गए हैं, तो 31 मार्च, 2024 तक अपना अपडेटेड आईटीआर (आईटीआर-यू) जरूर भरें।

आयकर विभाग ने मंगलवार को एक एक्स पोस्ट में कहा कि अपडेटेड आईटीआर दाखिल करने की डेडलाइन 31 मार्च, 2024 तक है। विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि अवसर समाप्त होने से पहले इसका लाभ उठाएं, अपनी अपडेटेड रिटर्न आज ही दाखिल करें। इसके साथ ही आयकर विभाग ने कहा है कि आकलन वर्ष आयकरदाता 2022-23 और 2023-24 के लिए अपना अपडेटेड आईटीआर फाइल कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने इस प्रोविजन को 2022 के फाइनेंस एक्ट में शामिल किया था। इसके तहत जो टैक्सपेयर्स वित्त वर्ष 2020-21 का आईटीआर दाखिल नहीं कर सके हैं, वे अपना अपडेटेड आईटीआर 31 मार्च, 2024 तक कर सकते हैं।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles