New Delhi : महिलाओं की राह हुई आसान, केरल में शुरू हुई मुफ्त बस यात्रा योजना

0
18
New Delhi: Easing the road for women, free bus travel scheme launched in Kerala

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल (K.C. Venugopal) ने कहा कि कांग्रेस ने केरल में सत्ता संभालने के एक महीने के भीतर ही यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (United Democratic Front) (UDF) ने अपनी पहली इंदिरा गारंटी लागू कर दी है। लंबे समय से प्रतीक्षित प्रियदर्शिनी नि:शुल्क बस योजना (Priyadarshini Free Bus Scheme) अब लागू हो चुकी है।

वेणुगोपाल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इस योजना के तहत केरल की महिलाएं केएसआरटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी और हर महीने हजारों रुपये की बचत कर पाएंगी। उन्होंने इसे जनहितकारी कदम बताते हुए कहा कि यूडीएफ हमेशा जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और अपने वादों को पूरा करता है।

उन्होंने कहा कि चाहे कर्नाटक हो, तेलंगाना हो या अब केरल यूडीएफ ने जनता के हित में ठोस कदम उठाए हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करेगी।