Mumbai : टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, मनोरंजन जगत में शोक

0
23
Mumbai: TV actress Sanchita Ugale commits suicide, entertainment industry mourns

मुंबई : (Mumbai) टेलीविजन जगत की जानी मानी अभिनेत्री संचिता उगले (television actress Sanchita Ugale) अपने घर में मृत पाई गईं हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। घटना के बाद मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के मुताबिक संचिता अपने माता-पिता और बहन के साथ मुंबई महानगर क्षेत्र के नालासोपारा (Nalasopara, Mumbai Metropolitan Region) में रहती थीं। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उन्होंने साड़ी के सहारे फांसी लगाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

संचिता उगले टीवी के कई चर्चित धारावाहिकों जैसे ‘कुमकुम भाग्य’, ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ और ‘साजन घर’ में काम किया था। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और हाल ही में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अभिनीत फिल्म ‘छावा’ (Chhava) में ‘ताराबाई’ के किरदार में दिखाई दी थीं।

खास बात यह है कि मौत से कुछ घंटों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही थीं। उनकी अचानक मौत की खबर से फैंस स्तब्ध हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।