spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली:(New Delhi) इजरायल-हमास संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव उछलकर 92 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 89 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 1.68 डॉलर यानी 1.87 फीसदी की उछाल के साथ 91.58 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 1.81 डॉलर यानी 2.09 फीसदी बढ़कर 88.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Ujjain : आईपीएल से लौटे माधव तिवारी मध्य प्रदेश लीग के लिए उज्जैन फाल्कन्स से जुड़े

उज्जैन : (Ujjain) मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी-20 सिंधिया कप 2026 (Madhya Pradesh League (MPL) T20 Scindia Cup 2026) से पहले उज्जैन फाल्कन्स...

Explore our articles