spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत (price of crude oil) में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंड क्रूड 0.50 डॉलर यानी 0.58 फीसदी की उछाल के साथ 86.45 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.70 डॉलर यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 81.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Richmond : यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी संग की खुदकुशी

रिचमंड (वर्जीनिया) अमेरिका : (Richmond) वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स (Virginia’s former Lieutenant Governor, Justin Fairfax) यौन उत्पीड़न के आरोपों का सदमा...

Explore our articles