spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का रुख है। ब्रेंट क्रूड का भाव 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.57 डॉलर यानी 0.67 फीसदी की उछाल के साथ 85.56 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी क्रूड 0.30 डॉलर यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 81.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Mumbai : मलाड में बनेगा विश्वस्तरीय फिल्म और मीडिया हब

महाराष्ट्र सरकार और प्रसार भारती मिलकर विकसित करेंगे 150 एकड़ का प्रोजेक्टमुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने मुंबई के मलाड स्थित आकाशवाणी...

Explore our articles