spot_img
Home business-mr BUSINESS New Delhi: कच्‍चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की...

New Delhi: कच्‍चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

0
292

नई दिल्‍ली:(New Delhi) अंतरराष्‍ट्रीय बाजार (international market) में कच्‍चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड टूटकर 82 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.68 डॉलर यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 81.03 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.67 डॉलर यानी 0.86 फीसदी फिसलकर 76.92 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।