Home latest New Delhi : तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के चंद महीने बाकी :...

New Delhi : तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के चंद महीने बाकी : भाजपा

0
34
New Delhi: Congress government in Telangana has only a few months left: BJP

नई दिल्ली : (New Delhi) भाजपा ने बुधवार को दावा किया कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार (Congress government in Telangana) के चंद महीने ही बाकी रह गए हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार और भाजपा सरकार बनने का भी पार्टी ने दावा किया। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP leader Nitin Navin) को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर पार्टी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Chief Minister Revanth Reddy) की आलोचना भी की है। रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से कहा था कि भाजपा ने बंगाल में भी अपनी सरकार बनाने के दावे किए थे, लेकिन वहां उनका यह सपना पूरा होने में 15 साल लगे। उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि बंगाल में भले ही भाजपा की चालें कामयाब हो गईं, लेकिन तेलंगाना में ‘हम तैयार हैं।’ इस दौरान उन्होंने कथित रूप से कहा, ‘हाल में एक व्यक्ति यहां आया, उनका नाम नवीन या जो भी हो, मुझे नहीं पता है।’