spot_img

New Delhi: सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में हैदराबाद के सीए को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली: (New Delhi) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता के लेखा परीक्षक बताए जा रहे चार्टर्ड अकाउंटेंड (सीए) बुच्ची बाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने हैदराबाद निवासी गोरंटला को आबकारी नीति मामले के संबंध में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। अधिकारियों ने बताया कि वह सहयोग नहीं कर रहा था और जवाब देने में टालमटोल कर रहा था, जिसके बाद उसे मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और उसके कार्यान्वयन में गोरंटला की भूमिका से हैदराबाद स्थित थोक एवं खुदरा लाइसेंसधारियों को ‘‘अनुचित लाभ’’ पहुंचा। एजेंसी सीए को आज यहां एक विशेष अदालत में पेश करेगी। सीबीआई ने पिछले साल दिसंबर में इस मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता से पूछताछ की थी।

New Delhi : मतगणना केंद्रों में अब केवल क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र से मिलेगा प्रवेश

नई दिल्ली : (New Delhi) चुनाव आयोग (Election Commission) ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles