spot_img

Amethi: अमेठी: महिला ग्राम प्रधान तीन फरवरी से लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज

अमेठी : (Amethi) अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र (Jagdishpur police station area of Amethi district) में गोपालपुर लालपुर ग्राम सभा की प्रधान के तीन फरवरी से लापता होने का मामला सामने आया है और इस संबंध में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है।

मुसाफिरखाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गौरव सिंह ने बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर के रहने जगरूप ने मंगलवार को लिखित तहरीर दी कि उनकी बहू और गोपालपुर लालपुर की ग्राम प्रधान मीना देवी तीन फरवरी से लापता हैं।

सीओ ने बताया कि जगरूप की तहरीर के आधार पर जगदीशपुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज पर जांच की जा रही है।

महिला प्रधान के ससुर ने कहा कि मीना दो-तीन दिन में लौटने की बात कहकर तीन फरवरी को दोपहर बाद घर से निकली थी, लेकिन वह लौटी नहीं।

महिला के पति पवन कुमार ने कहा कि उन्होंने मीना के मायके में भी पता किया, लेकिन वह वहां भी नहीं है।

New Delhi : मतगणना केंद्रों में अब केवल क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र से मिलेगा प्रवेश

नई दिल्ली : (New Delhi) चुनाव आयोग (Election Commission) ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles