spot_img
Home Business Business New Delhi : सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, सोना और चांदी...

New Delhi : सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, सोना और चांदी की घटी कीमत

0
174

नई दिल्ली : (New Delhi) सिर्फ एक दिन की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में सोने और चांदी के भाव में आज फिर गिरावट का रुख है। आज के कारोबार में सोना 870 रुपये से लेकर 9400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि अमेरिका और चीन के बीच परस्पर व्यापार को लेकर बना तनाव कम होने के बाद डॉलर में आई मजबूती से सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई है।

सोना और चांदी की कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,21,470 रुपये से लेकर 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,11,340 रुपये से लेकर 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में आज 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,21,620 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (financial capital Mumbai) में 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,21,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,11,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion market of Karnataka, Telangana and Odisha) में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।