spot_img
Home latest New Delhi : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत, जेपी नड्डा...

New Delhi : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत, जेपी नड्डा ने दी बधाई, विपक्ष पर कसा तंज

0
293

नई दिल्ली : (New Delhi) चंडीगढ़ मेयर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)(भाजपा) ने आम आदमी पार्टी -कांग्रेस के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की। मनोज सोनकर चंडीगढ़ के मेयर बन गए हैं। भाजपा को 16 और इंडिया गठबंधन को 12 वोट मिले हैं।चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव जीतने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चंडीगढ़ भाजपा को बधाई दी है।

मंगलवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आईएनडीआई गठबंधन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा गठबंधन ने अपनी पहली चुनावी लड़ाई लड़ी और फिर भी भाजपा से हार गया, इससे पता चलता है कि न तो उनका अंकगणित काम कर रहा है और न ही उनकी केमिस्ट्री काम कर रही है।