spot_img

New Delhi : भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा कौन से बिजनेसमैन से मिलने जाते हैं विदेश

New Delhi: BJP targets Rahul Gandhi, asks which businessmen he goes abroad to meet

नई दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद के बयान को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाया है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया है कि आखिर वो कौन से बिजनेसमैन हैं, जिनसे वह मिलते हैं।
रवि शंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पिछले नौ सालों की विकास यात्रा में भारत के लिए एक भी अच्छा शब्द नहीं बोला। इसी के साथ उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी एंटी इंडिया बिजनेसमेन के इशारे पर चल रहे हैं।

सवालों की बौछार करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने पूछा कि क्या राहुल गांधी ने बोफोर्स केस के खिलाफ कुछ कहा? क्या उन्होंने क्वात्रोची को जिस प्रकार से भगाया गया, उस पर कुछ कहा? नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें वो खुद बेल पर हैं, उस पर उनका क्या कहना है? राहुल गांधी का आखिर एजेंडा है क्या?उल्लेखनीय है कि गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह विदेश जाकर अवांछित कारोबारियों से मिलते हैं।

New Delhi : भारतीय शेयर बाजार वैश्विक बाजार पूंजीकरण रैंकिंग में 7वें स्थान पर खिसका

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) के लिए वैश्विक मोर्चे पर झटका...

Explore our articles