spot_img

New Delhi: भाजपा को सुकेश को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए: केजरीवाल

New Delhi

नयी दिल्ली:(New Delhi) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ठग सुकेश चंद्रशेखर को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए क्योंकि वह भगवा दल की ही भाषा बोल रहा है।

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा चंद्रशेखर को एक स्टार प्रचारक के रूप में अपने पाले में लायी है।केजरीवाल ने कहा, ‘‘भाजपा मेरे ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ की मांग करती है और सुकेश चंद्रशेखर भी यही मांग करता है। वे एक ही भाषा बोलते हैं। वह अब भाजपा में शामिल होने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित है।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि मोदीजी के रोडशो में भीड़ नहीं जुट रही है। उन्हें उन रोडशो में सुकेश चंद्रशेखर को लाना चाहिए। उसने लोगों को कैसे धोखा दिया, इससे संबंधित उसके पास इतनी कहानियां हैं कि लोग उसे देखने और सुनने के लिए आएंगे। वास्तव में, उसे भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।’’

चंद्रशेखर ने केजरीवाल और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को कई पत्र लिखे हैं।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles