spot_img
Home Business Business New Delhi : कमजोर शुरुआत के बाद सर्राफा बाजार में लौटी तेजी,...

New Delhi : कमजोर शुरुआत के बाद सर्राफा बाजार में लौटी तेजी, मजबूती के नए शिखर पर पहुंचा सोना

0
311

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज कमजोर शुरुआत करने के बाद दिन के दूसरे सत्र में सोना और चांदी की कीमत एक बार फिर तेजी का रुख बन गया। कीमत में आई इस तेजी के कारण सोना आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गया है। दिन के दूसरे सत्र में सोने की कीमत आज के ओपनिंग प्राइस की तुलना में 1,680 रुपये से लेकर 1,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक तेज हो गई। इसी तरह चांदी का भाव भी ओपनिंग प्राइस की तुलना में 400 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया।

कीमत में आई इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों (bullion markets) में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,07,620 रुपये से लेकर 1,07,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी 98,730 रुपये से लेकर 98,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दिन के दूसरे सत्र में चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,07,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 98,880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,07,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 98,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,07,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 98,780 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,07,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 98,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,07,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 98,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,07,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 98,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,07,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 98,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,07,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 98,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion market of Karnataka, Telangana and Odisha) में भी सोना महंगा हो गया है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,07,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 98,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।