spot_img
Home business-mr BUSINESS New Delhi : स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अबरिल पेपर टेक...

New Delhi : स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अबरिल पेपर टेक ने किया निराश, नुकसान में आईपीओ निवेशक

0
278

नई दिल्ली : (New Delhi) पेपर सेक्टर में काम करने वाली कंपनी अबरिल पेपर टेक लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट (stock market) में जबरदस्त गिरावट के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 61 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म (BSE’s SME platform) पर इसकी लिस्टिंग 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 48.80 रुपये के स्तर पर हुई।

कमजोर लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से थोड़ी देर में ही कंपनी के शेयर गिरकर 46.37 रुपये के लोअर सर्किट लेवल तक पहुंच गए। इसके कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली करके लोअर सर्किट ब्रेक करके इसे 51.24 रुपये के अपर सर्किट लेवल तक पहुंचा दिया। हालांकि कंपनी के शेयर इस स्तर पर भी टिक नहीं सके। इस स्तर पर एक बार फिर बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण शेयर ने अपर सर्किट भी ब्रेक कर दिया। सुबह 11:30 बजे तक कारोबार होने के बाद अबरिल पेपर टेक लिमिटेड के शेयर 50.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह अभी तक के कारोबार में कंपनी के आईपीओ निवेशकों को 17.21 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है।

अबरिल पेपर टेक लिमिटेड (Abril Paper Tech Limited) का 13.42 करोड़ रुपये का आईपीओ 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 11.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (non-institutional investors) (NIIs) के लिए रिजर्व पोर्शन में 5.51 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसी तरह रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 16.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 22 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी नई मशीनरी खरीदने, अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 51.61 प्रतिशत उछल कर 93 लाख रुपये से 1.41 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व 25.13 करोड़ रुपये से 142.38 प्रतिशत उछल कर 60.91 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।