spot_img

New Delhi : विश्व के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 39 शहर हमारे देश से हैं: रीना गुप्ता

नई दिल्ली: (New Delhi) आम आदमी पार्टी ने पूरे उत्तर भारत में हवा की गुणवत्ता खराब होने पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। आम आदमी पार्टी ‘आप’ की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय ने प्रेस वार्ता कर कहा कि वायु प्रदूषण से पूरे उत्तर भारत में लोगों का दम घुट रहा है लेकिन इसे कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार के पास कोई एक्शन प्लान नहीं है।

उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि विश्व के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 39 शहर हमारे देश से हैं और इसमें 20 शहर भाजपा शासित उत्तर प्रदेश से हैं। आज पूरे देश में एकमात्र दिल्ली की केजरीवाल सरकार है, जो विंटर और समर एक्शन प्लान बनाकर वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसी के परिणाम स्वरूप पिछले कुछ सालों में दिल्ली की हवा में 30 फीसद का सुधार हुआ है। केंद्र के आईएमडी विभाग की वेबसाइट से पता चलता है कि दिल्ली में 70 फीसद वायु प्रदूषण बाहरी राज्यों से आ रहा हैं। जब हमने बाहरी राज्यों से दिल्ली में आ रहे प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए आवाज उठाई तो केंद्र सरकार ने उस वेबसाइट को ही बंद कर दिया। आम आदमी पार्टी की मांग है कि उत्तर भारत के सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की एक उच्च स्तरीय मीटिंग बुलाई जाए और सफर वेबसाइट को फिर से खोला जाए।

आगे रीना गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दो मांगें हैं। पहली मांग यह है कि उत्तर भारत के सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्री की एक उच्च स्तर मीटिंग बुलाई जाए। हमें बताया जाए कि आप क्या एक्शन लेने वाले हैं। दूसरी मांग यह है कि सफर वेबसाइट को फिर से खोला जाए, क्योंकि जनता को पता होना चाहिए कि प्रदूषण कहां से आ रहा है और कौन सी सरकार सोई हुई हैं।

Explore our articles