spot_img

Mumbai : मराठा नेता मनोज जारंगे 30 मई से करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन

Mumbai: Maratha Leader Manoj Jarange to Begin Indefinite Hunger Strike on May 30

मुंबई : (Mumbai) मराठा नेता मनोज जारंगे (Maratha leader Manoj Jarange) ने शनिवार को जालना में कहा कि वे मराठा युवकों को ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर 30 मई से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे। मनोज जारंगे ने कहा कि यह निर्णय आज मराठा नेताओं की बैठक के बाद लिया है।

मनोज जारंगे (Manoj Jarange) आज जालना जिले के अंतरवाली सराटी में मराठा नेताओं की बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस बैठक में उपस्थित नेताओं ने 30 मई से अनिश्चितकालीन अनशन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में उन्होंने अपना अनशन सरकार की ओर मिले आश्वासन के बाद खत्म कर दिया था। लेकिन उस समय सरकार ने जो आश्वासन दिया था, उसका अब तक पालन नहीं किया है।

जारंगे ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में 29 मई तक कुनबी सर्टिफिकेट बांटे जाने, सतारा, हैदराबाद और दूसरे राज्यों के गैजेट ऑर्डिनेंस लागू किए जाने, राज्य में मराठा युवकों पर दर्ज आंदोलन के सभी मामले वापस लिए जाने और आंदोलन में शहीद देने वाले युवाओं को महावितरण और इंडस्ट्रियल सेक्टर (Mahavitaran and industrial sectors) में नौकरी देने के लिए ऑर्डिनेंस जारी किए जाए आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास 29 मई तक की डेडलाइन है। अगर यह लागू नहीं हुआ तो 30 मई को भूख हड़ताल और बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि मुंबई में उनके आंदोलन के बाद मराठा समाज के युवकों के हैदराबाद गैजेट के अनुसार 58 लाख रिकॉर्ड मिले हैं, उन्हें अब तक ओबीसी प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है।

Explore our articles