नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय महिला अंडर-19 टीम (Indian Women’s Under-19 team) के चयनकर्ताओं ने गुरुवार को भारत दौरे पर आने वाली श्रीलंका महिला अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली शृंखला के लिए भारतीय टीमों की घोषणा कर दी है। इस दौरे में तीन टी20 और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे।
दोनों प्रारूपों में विकेटकीपर बल्लेबाज़ भविका अहिरे (Wicketkeeper-batsman Bhavika Ahire) को कप्तान बनाया गया है, जबकि महक नरवसे को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टी20 और एकदिवसीय टीमों में अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, हालांकि एकदिवसीय टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। यह शृंखला युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मानी जा रही है।
भारतीय महिला अंडर-19 टी20 टीम
भविका अहिरे (Bhavika Ahire) (कप्तान, विकेटकीपर), इरा जाधव, तनिष्का शर्मा, ईश्वरी आवसरे, अवनी चावड़ा, माहतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवसे (उपकप्तान), काश्वी कांडिकुप्पा, मणियार मैत्री, गौरी गोयल, जानवी विकार, अनादी टागड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर)।
भारत में श्रीलंका महिला अंडर-19 दौरे का कार्यक्रम
टी20 श्रृंखला – चेन्नई
22 जून — पहला टी20 — दोपहर 1:00 बजे
24 जून — दूसरा टी20 — दोपहर 1:00 बजे
27 जून — तीसरा टी20 — दोपहर 1:00 बजे
एकदिवसीय श्रृंखला – पुडुचेरी
30 जून — पहला मैच — सुबह 9:00 बजे
3 जुलाई — दूसरा मैच — सुबह 9:00 बजे
6 जुलाई — तीसरा मैच — दोपहर 2:00 बजे
भारत की युवा टीम इस घरेलू शृंखला में मजबूत प्रदर्शन के साथ भविष्य की अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के लिए तैयारी करना चाहेगी।





