spot_img

Nepal : नेपाल में राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष पद पर सीपीएन-एमसी की जीत

नेपाल : (Nepal) नेपाल में संसद के उच्च सदन राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष पद पर मंगलवार को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ सीपीएन-एमसी के उम्मीदवार नारायण दाहाल विजयी हुए हैं। दाहाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार युवराज शर्मा को हराया।

नारायण दाहाल प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ के भाई हैं। दाहाल के पक्ष में राष्ट्रीय सभा के 56 सदस्यों में से 39 ने वोट दिया। सतारूढ़ गठबंधन के सभी घटक दलों ने दाहाल के पक्ष में ही वोट किया। नेपाली कांग्रेस के युवराज शर्मा को सिर्फ 17 वोट मिले। नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार का लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) ने भी समर्थन किया था। राष्ट्रीय सभा में नेपाली कांग्रेस के 16 और लोसपा का एक सदस्य है।

Patna : शुरुआत ‘वंदे मातरम’ से अंत में होगा राष्ट्रगान

पटना : (Patna) बिहार सरकार (Bihar government) राज्य में आयोजित होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल में बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय गीत...

Explore our articles