spot_img

Nawada: कांग्रेस विधायक नीतू की पाला बदलने की खबर बेबुनियाद, किया खंडन

नवादा:(Nawada) नवादा जिले की हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी (Neetu Kumari) पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों का खंडन करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है ।

कुछ सोशल मीडिया पोर्टल पर चलाए जा रहे विधायक नीतू सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जैसे सवाल के जवाब में शनिवार को विधायक नीतू सिंह ने बताया कि अगर भारतीय जनता पार्टी नवादा लोकसभा का टिकट दे दे ,तो मैं शामिल होने पर विचार करूंगी। लेकिन जिसने भी शामिल होने की खबर चलाई है वह बिल्कुल ही बेबुनियाद है।

उन्होंने भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा है कि उपमुख्यमंत्री को गुलदस्ते के साथ शुभकामनाएं देना पार्टी में शामिल होना नहीं है। वह जब दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे तो गुलदस्ता देकर स्वागत किया था। इस तस्वीर को लगाकर पार्टी में शामिल होने की बात कही जा रही है। जो बिल्कुल ही बुनियाद है। विधायक नीतू सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबर चलाई जाने पर नवादा जिले में व्यापक टिप्पणियां की जा रही थी।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles