Nawada: जीवनभर नहीं भूलंगा नवादावासियों का प्यार :अंजनी

0
304

नवादा:(Nawada) नवादा सदर प्रखंड के प्रखंड विाकस पदाधिकारी अंजनी कुमार का गुरुवार को प्रखंड सभागार में विशेष समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। उनके बेहतर जीवन की भी कामना की गई। तीन वर्षों सदर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (Block Development Officer) के रूप में विकास व गरीबों की सेवा का मिसाल कायम करनेवाले अंजनी कुमार (Anjani Kumar) पर मुखिया संघ की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें मुखिया के साथ ही जिले के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर अगली पारी के लिए शुभकामनाएं दी।

बीडीओ अंजनी कुमार की पदोन्नति डीआरडीए के डायरेक्टर के रूप में कर दिया गया है। उनकी पदस्थापना मुंगेर जिले में की गई। साथ ही नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार का भी स्वागत किया गया। मुखिया संघ के उपाध्यक्ष तथा महुली ग्राम पंचायत के विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सभी ने एक स्वर से अंजनी कुमार को विकास पुरूष के साथ ही मानवता का पुजारी बताया।

मुखिया विपिन कुमार सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 40 वर्षों के सामाजिक जीवन में मैंने इस तरह का बड़ा इंसान नहीं देखा। इनका स्वभाव तथा संस्कार मानवता की भावना से कुट-कुटकर भरा है। गरीबों की सेवा सदा इनके दिल-दिमाग में छाई रहती थी। यही वजह है कि समाज के हर वर्ग के लोगों का कल्याण करने में सफलता हासिल की है। नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी को हर स्तर पर मदद का वादा किया गया।

वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार ने कहा कि जीवनभर नवादावासियों का प्यार नहीं भूल पाउंगा। नवादावासियों के सहयोग से ही वे रोह, गोविन्दपुर के बाद नवादा का बीडीओ के रूप में उन्हें सेवा का अवसर मिला। अपने जिम्मेवारियों का जनसहयोग से वे बेहतर तरीके से निवर्हन किया।

नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि जनसहयोग से अंजनी बाबू के पदचिन्हों पर चलकर इनके छूटे हुए कार्यों को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, महुली ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि टुन्न्नी कुमार, लोहरपुरा ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार अदि उपस्थित थे।