spot_img

Navi Mumbai : पनवेल-नवी मुंबई के लिए ‘वाटर प्लान’ तैयार

Navi Mumbai: 'Water Plan' Prepared for Panvel-Navi Mumbai

नवी मुंबई : (Navi Mumbai) नवी मुंबई और पनवेल के तेजी से बढ़ते शहरीकरण (rapid urbanization of Navi Mumbai and Panvel) के कारण पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। सोमवार को विधानसभा में विधायक प्रशांत ठाकुर (MLA Prashant Thakur) द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सरकार ने पानी की कमी के आंकड़े पेश किए और भविष्य के “एक्शन प्लान” की जानकारी दी। नगर विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल (Minister of State for Urban Development, Madhuri Misal) ने बताया कि सिडको क्षेत्र में वर्तमान में प्रतिदिन 365 मिलियन लीटर पानी की जरूरत है, जबकि सप्लाई केवल 342 मिलियन लीटर हो पा रही है। यानी हर दिन करीब 23 से 30 मिलियन लीटर पानी कम पड़ रहा है। इस कमी का सबसे ज्यादा असर खारघर, कामोठे, न्यू पनवेल और तलोजा जैसे इलाकों में दिख रहा है।

मोरबे डैम से सप्लाई बढ़ाने की मांग
सिडको वर्तमान में मोरबे डैम से 59 मिलियन लीटर पानी ले रहा है, जिसके लिए उसने पहले ही 108 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अब मांग की जा रही है कि मोरबे से सप्लाई बढ़ाकर 90 मिलियन लीटर की जाए। अगर दिसंबर तक यह अतिरिक्त पानी मिल जाता है, तो किल्लत काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

न्हावा शेवा फेज-3 का काम अंतिम चरण में
सरकार ने जानकारी दी कि न्हावा शेवा परियोजना (Nhava Sheva project) के तीसरे चरण का काम दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे सिडको को लगभग 69 मिलियन लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा। यह बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

ऑटोमेशन और नई वितरण प्रणाली
पानी की बर्बादी रोकने और सही मैनेजमेंट के लिए सिडको अब ऑटोमेशन सिस्टम लागू करने जा रहा है। विधायक प्रशांत ठाकुर की मांग पर पनवेल नगर निगम के लिए एक विशेष वितरण प्रणाली विकसित करने पर भी विचार हो रहा है। इसके अलावा जेएनपीए पाइपलाइन का काम पूरा होने पर 14 मिलियन लीटर अतिरिक्त पानी अन्य क्षेत्रों को डायवर्ट किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री की हाई-लेवल बैठक
पनवेल और आसपास के पानी के मुद्दे पर कोई भी बड़ा और अंतिम फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा। इसमें नवी मुंबई और पनवेल नगर निगम के (Navi Mumbai and Panvel Municipal Corporations) बीच समन्वय और पानी के स्रोतों के बंटवारे पर मुहर लगेगी। इस चर्चा में विधायक महेश बाल्दी (MLA Mahesh Baldi) ने भी हिस्सा लिया।

Explore our articles