
हापुस की 6,000 पेटियों की रिकॉर्ड एंट्री
नवी मुंबई : (Navi Mumbai) वाशी स्थित एपीएमसी बाजार में फलों के राजा ‘कोकण हापुस’ (‘King of Fruits’—the Konkan Hapus mango) की धमाकेदार एंट्री हो गई है। सोमवार को बाजार में 6,000 पेटियों की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई, जिससे पूरा मार्केट आम की खुशबू से महक उठा है। सोमवार का दिन नवी मुंबई के आम व्यापारियों के लिए खास रहा। कोकण से हापुस आम की 6,000 पेटियों की खेप वाशी एपीएमसी बाजार (Vashi-based APMC market) पहुँची। यह इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी आवक है। आम तौर पर मार्च के मध्य में आवक बढ़ना शुरू होती है, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में पेटियों का आना आम प्रेमियों के लिए राहत की खबर है।
मौसम की ‘बेवफाई’ का असर
इस साल कोकण की लाल मिट्टी में पलने वाले आमों पर प्रकृति का कहर टूटा है। कभी अचानक धुंध, तो कभी तापमान में उतार-चढ़ाव और कीटों के हमले ने फसल को काफी नुकसान पहुँचाया है। बागान मालिकों (बागायतदारों) का कहना है कि बहुत सा आम पेड़ पर ही खराब हो गया, जिससे इस बार अच्छी क्वालिटी का माल कम मिल रहा है। अगर आप सोच रहे हैं कि आवक बढ़ने से दाम गिर जाएंगे, तो फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा। बाजार में हापुस की एक पेटी 4,000 से 9,000 रुपये (mangoes is fetching between ₹4,000 and ₹9,000 in the market) के बीच बिक रही है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक सप्लाई और ज्यादा नहीं बढ़ती, कीमतें इसी ऊँचाई पर टिकी रहेंगी।
आने वाले दिनों का अनुमान
प्राकृतिक आपदाओं के कारण कोकण के किसान इस समय गहरे आर्थिक संकट में हैं। आवक कम और लागत ज्यादा होने की वजह से उनकी उम्मीदें अब आम प्रेमियों पर टिकी हैं। व्यापारियों और किसान संगठनों ने अपील की है कि लोग भले ही कम खरीदें, लेकिन असली कोकण हापुस खरीदकर किसानों का हौसला बढ़ाएं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और देवगढ़ (mangoes from Ratnagiri, Sindhudurg, and Devgad) से हापुस की आवक और बढ़ेगी। हालांकि, जानकारों का मानना है कि इस बार उत्पादन में कुल मिलाकर कमी आई है, इसलिए पिछले सालों की तुलना में इस बार आम के दाम बहुत ज्यादा सस्ते होने की उम्मीद कम ही है।


