NAVI MUMBAI : हत्यारों को पुलिस ने पहुंचाया हवालात

0
155

पुरुषोत्तम कनौजिया
नवी मुंबई : नवी मुंबई के खांदेश्वर में एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर भागे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले खांदेश्वर पुलिस स्टेशन में एक महिला ने अज्ञात आरोपियों पर उसके पति की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था। उसने बताया था कि उसका पति अपनी दुकान पर काम एक रहा था तभी कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को खोजने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया था। उसने आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को तलाशकर अपने गुप्तचरों को सक्रिय कर दिया था। तभी एक पुलिस अधिकारी को आरोपियों के खारघर इलाके में होने की खबर मिली। टीम ने वहां जाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनका मृतक की पत्नी के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसलिए उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।आरोपियों की मेडिकल जांच कर पुलिस ने उन्हे खांदेश्वर पुलिस स्टेशन में बंद कर दिया है।