spot_img

Nagaur : दो ट्रेलर में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत, दो ड्राइवरों समेत तीन की मौत

नागौर: (Nagaur) कुचेरा थाना क्षेत्र में जुंजाला गांव के समीप हाइवे पर शनिवार सुबह करीब छह बजे दो ट्रेलर में आमने-सामने की भयंकर भिड़ंत हो गई। हादसे में दो ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों ट्रेलर के केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गए।

हेड कांस्टेबल दयाराम ने बताया कि रास (ब्यावर) से सूरतगढ़ की ओर जा रहे ट्रेलर में सीमेंट बनाने के काम आने वाला क्लिंकर भरा हुआ था। दूसरा ट्रेलर नागौर से मेड़ता की ओर जा रहा था। इस दौरान जुंजाला गांव के पास मेड़ता की ओर जा रहे ट्रेलर ड्राइवर को नींद आ गई और अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रेलर में घुस गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रेलर में भरा आधा क्लिंकर उछलकर सामने वाले ट्रेलर में शिफ्ट हो गया। हादसे में ट्रेलर आरजे 31 जीबी 2299 का ड्राइवर सलमान पुत्र मो. सलाम निवासी दांतावाली जिला हनुमानगढ़ घायल हुआ था। जिसे इलाज के लिए नागौर रेफर किया गया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। साथी खलासी सलीम खान पुत्र इमान खान निवासी पीलीबंगा जिला हनुमानगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरा ट्रेलर आरजे 14 जीए 1630 के ड्राइवर शैतान (25) पुत्र श्रवणसिंह रावत निवासी निवासी चैनपुरा धोलादाता रास बाबरा जिला पाली की भी मौके पर ही मौत हो गई। यह ट्रेलर रास (ब्यावर) से सूरतगढ़ की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर कुचेरा थानाधिकारी सुरजमल चोधरी, हेड कांस्टेबल दयाराम महिया, बेनीराम पुलिस जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे। हाइवे का जाम खुलवाते हुए यातायात को दुरुस्त करवाया।

New Delhi : घरेलू विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ के दाम में कोई बदलाव नहीं

पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी के दाम भी स्थिरनई दिल्ली : (New Delhi) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (oil and gas marketing...

Explore our articles