spot_img

Mumbai : ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो वायरल

Mumbai: Salman Khan's Cameo in 'Raja Shivaji' Goes Viral

मुंबई : (Mumbai) रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसमें सलमान खान (Salman Khan) के कैमियो की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान ही इस कैमियो का खुलासा किया गया था, जिसके बाद दर्शक इसे देखने का इंतजार कर रहे थे।

वायरल तस्वीरों में सलमान खान का लुक बेहद दमदार नजर आ रहा है। वह भगवा रंग के परिधान, सिर पर पगड़ी और माथे पर तिलक के साथ दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में उन्होंने ‘जिवा महाला’ (Jiva Mahala) का किरदार निभाया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के वफादार अंगरक्षक और मराठा सेना के बहादुर सैनिक थे। हालांकि फिल्म में उनकी भूमिका छोटी है, लेकिन प्रभावशाली बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस सलमान के इस लुक और उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अपने छोटे से रोल में भी पूरी लाइमलाइट बटोर ली है। फिल्म में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन (Genelia D’Souza, Sanjay Dutt, Abhishek Bachchan, and Vidya Balan) भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

New Delhi : एचएएल के 22वें चेयरमैन और सीएमडी बने रवि के, डॉ. डीके सुनील से चार्ज लिया

नई दिल्ली : (New Delhi) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) (एचएएल) में शुक्रवार को 22वें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर रवि...

Explore our articles