spot_img

Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर बम की झूठी जानकारी देने वाली महिला गिरफ्तार

मुंबई: (Mumbai) मुंबई एयरपोर्ट पर बैग चेक-इन के दौरान बम की झूठी जानकारी देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन सहार पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को रुचि शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर अपने सामान की चेक-ईन करवा रही थी। उनके पास कुल 22 किलो वजन के दो बैग थे, जबकि यात्रा में अधिकतम 15 किलो वजन का एक बैग ले जाने की अनुमति है। एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारियों ने रुचि शर्मा को बैग के वजन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क की मांग की, लेकिन रुचि ने अतिरिक्त शुल्क देने से इनकार कर दिया। इसी दौरान रुचि शर्मा ने कहा कि उनके बैग में बम है। इसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और पुलिस डाॅग स्कॉड टीम सहित एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद बैग की जांच की गई, लेकिन बैग में बम नहीं मिला। सहार पुलिस स्टेशन की टीम ने बैग में बम होने की झूठी सूचना देकर मुंबई एयरपोर्ट पर सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में रुचि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की गहन छानबीन सहार पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

Sheffield : स्नूकर विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने वू यीज़े

शेफील्ड : (Sheffield) वू यीज़े (Wu Yize) स्नूकर विश्व चैंपियनशिप के दूसरे सबसे युवा विजेता (second-youngest winner of the Snooker World Championship)बन गए, जब...

Explore our articles