मुंबई : वेस्टर्न रेलवे के मुंबई सेंट्रल ईएमयू कार शेड में कार्यरत नव नियुक्त रेलकर्मी निधि राजेंद्र तंजे ने पालघर में आयोजित जिला ताईक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीता, जिसके बाद उन्हें राज्य स्तरीय ताईक्वांडो के लिए चुना गया। निधि के नाम कई उपलब्धियां हैं। संभागीय खेल परिसर नासिक में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में कांस्य पदक जीता। व पालघर जिला (कैटेगरी -62kg) का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला चयनित हुई और महाराष्ट्र मिनी ओलंपिक में भाग लिया जो की 6 से 8 जनवरी 2023 तक बालवाड़ी स्टेडियम पुणे में आयोजित किया गया था। वह 12 साल की उम्र से खेल रही हैं। निधि ने सरकारी खेलों, स्कूली खेलों और विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप सहित विभिन्न ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया और कई स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक भी जीता है। निधि कोच सुभाष विनोद पलव और राजा मकवाना के आधीन अभ्यासरत है, जो की जो पालघर ताईक्वांडो एसोशिएसन के सचिव भी हैं।



