spot_img

Mumbai : तानाजी सावंत का पुलिस अधीक्षक को धमकाते हुए वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समूह के नेता और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत का धाराशिव जिले के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में तानाजी सावंत पुलिस अधीक्षक को कह रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री की बात भी नहीं सुनते हैं। मंत्री तानाजी सावंत के इस वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा गरमा गई है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में तानाजी सावंत पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में तानाजी सावंत पुलिस अधीक्षक पर दबाव बनाते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने जो काम सौपा है, उसके बारे वे कोई हीला हवाली उन्हें पसंद नहीं है। वीडियो में तानाजी सावंत कह रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री की भी नहीं सुनते हैं, फिर .. इसलिए उनका काम हो जाना चाहिए। इस वीडियो के बाद चर्चा गरमा गई है। दरअसल, इससे पहले शिंदे समूह के कई विधायक पुलिस वालों और सरकारी कर्मचारियों के साथ बदतमीजी कर चुके हैं। इसलिए इस संदर्भ में मुख्यमंत्री की कार्रवाई पर लोगों की नजर लगी हुई है।

New Delhi : सरकार ने एनएचपीसी में छह फीसदी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू की

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार ने मंगलवार को देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी नेशनल हाइड्रो पॉवर कॉरपोरेशन (National...

Explore our articles