spot_img

MUMBAI : 28 नवंबर से वलसाड-वडनगर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन में परिवर्तित

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे ने ट्रेन संख्या 19009/19010 वलसाड-वडनगर इंटरसिटी (दैनिक) को नए ट्रेन नंबर के साथ सुपरफास्ट ट्रेन में बदलने का निर्णय लिया है। यह 28 नवंबर, 2022 से प्रभावी होगा। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 19009/19010 वलसाड-वडनगर इंटरसिटी (दैनिक) 28 नवंबर, 2022 से ट्रेन संख्या 20959/20960 वलसाड-वडनगर सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस (दैनिक) के रूप में चलेगी। परिवर्तन के कारण ट्रेन संख्या 20960 वडनगर-वलसाड सुपरफास्ट इंटरसिटी वडनगर से अब 16.45 बजे के बजाय 17.00 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अब महेसाणा रेलवे स्टेशन पर 17.20/17.22 बजे और गांधीनगर केपिटल रेलवे स्टेशन पर 18.16/18.18 बजे पहुंचेगी।इसके अहमदाबाद और नवसारी के बीच स्टेशनों के साथ-साथ वलसाड स्टेशन पर आगमन के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही डाउन दिशा में इसके समय में कोई बदलाव नहीं होगा यानी ट्रेन संख्या 20959 वलसाड-वडनगर सुपरफास्ट इंटरसिटी अपनी मौजूदा समय सारिणी के अनुसार चलेगी।

Maharashtra Day : “महाराष्ट्र देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है” : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर (occasion of Maharashtra Day) पूरे राज्य में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस...

Explore our articles