spot_img

Mumbai : उल्हासनगर पुलिस ठाणे में फायरिंग मामले में विधायक पुत्र ड्राइवर समेत गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) उल्हासनगर के हिललाईन पुलिस स्टेशन में फायरिंग मामले में रविवार को पुलिस ने विधायक गणपत गायकवाड़ के बेटे वैभव गायकवाड (MLA Ganpat Gaikwad’s son Vaibhav Gaikwad) और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार विधायक गणपत गायकवाड और उनके समर्थकों ने हिललाईन पुलिस स्टेशन में शिंदे समूह के कल्याण शहर अध्यक्ष पर फायरिंग की थी। इस घटना में घायल शिंदे समूह के शहर अध्यक्ष का इलाज ठाणे जिले के ज्युपिटर अस्पताल में हुआ। पुलिस ने विधायक गणपत गायकवाड़ सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। यह सभी लोग पुलिस कस्टडी में है। आज पुलिस ने गणपत गायकवाड़ के बेटे वैभव गायकवाड़ और उनके ड्राइवर रवींद्र यादव को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और आज ही दोनों को कोर्ट में पेश करने वाली है।

Ujjain : आईपीएल से लौटे माधव तिवारी मध्य प्रदेश लीग के लिए उज्जैन फाल्कन्स से जुड़े

उज्जैन : (Ujjain) मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी-20 सिंधिया कप 2026 (Madhya Pradesh League (MPL) T20 Scindia Cup 2026) से पहले उज्जैन फाल्कन्स...

Explore our articles