spot_img

Mumbai : उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने का चुनाव पर कोई असर नहीं होगा: फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Shiv Sena (UBT) president Uddhav Thackeray and Maharashtra Navnirman Sena (MNS) president Raj Thackeray) के साथ आने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि दोनों भाईयो के साथ आने से खुशी हुई है, लेकिन इसका बीएमसी चुनाव पर कोई असर (no impact on the BMC elections) नहीं होगा। फडणवीस ने कहा कि दोनों पार्टियां चुनाव में टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं।देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत में कहा कि दोनों पार्टियों ने बार-बार अपनी भूमिकाएं बदली हैं और लोगों का भरोसा खोया है। तुष्टीकरण की नीति अपनाई है और अपना वोट बैंक खो दिया है। ये अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास एजेंडे को लोग पसंद करते है, इसलिए इन लोगों के साथ आने का कोई असर चुनाव पर नहीं होगा। मुंबईकर बीेएमसी चुनाव में विकास को ही चुनेंगे।फडणवीस ने यह भी कहा कि अगर इस चुनाव में चार और लोगों को भी साथ ले लिया जाए, तो भी कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इनके साथी इन्हें छोड़कर चले गए, इस पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को आत्मचिंतन करना चाहिए, लेकिन इन लोगों ने कभी इसपर नहीं सोचा। दूसरों पर इनकी पार्टी तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles