spot_img

Mumbai: पुणे में दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत

मुंबई:(Mumbai) पुणे जिले में मुंबई-पुणे हाईवे पर बोरघाट इलाके में गुरुवार को सुबह दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल शख्स को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे मुंबई -पुणे हाईवे पर बोरघाट पुलिस पोस्ट के पास दो ट्रक आपस में टकरा गए। इस घटना में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक घायल हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त एक ट्रक में कांच भरा हुआ था, हाईवे पर गिर गया है। इससे हाईवे का ट्रैफिक जाम हो गया है।

दरअसल, बुधवार को इससे कुछ दूर खंडाला घाट में एक कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त हो कर पलट गया था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन कल भी यहां ट्रैफिक जाम था। इस तरह लगातार दो दिनों तक यहां ट्रैफिक जाम से वाहनचालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Washington : अमेरिका में एयर शो के बीच दो लड़ाकू विमान टकराए

चालक दल के चारों सदस्य सुरक्षित, इवेंट रदवाशिंगटन : (Washington) अमेरिका के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में स्थित इडाहो राज्य में आयोजित गनफाइटर स्काइज (Gunfighter...

Explore our articles