spot_img

Mumbai: खोपोली में कार-कंटेनर की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

मुंबई: (Mumbai) नवी मुंबई स्थित खोपोली में मुंबई-पुणे हाईवे पर सोमवार को सुबह करीब 10 बजे कार-कंटेनर की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में चार महिलाएं भी घायल हुई हैं। घायलों को कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खोपोली पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह खोपोली में पुणे से मुंबई आ रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर मुंबई-पुणे हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गया। उसी समय मुंबई से पुणे की ओर जा रही एक कार कंटेनर की चपेट में आ गई। कार और कंटेनर की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार अन्य चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mumbai : रणबीर कपूर की बहन की डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

मुंबई : (Mumbai) कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Comedian and actor Kapil Sharma) की नई फिल्म ‘दादी की शादी’ (Dadi Ki Shaadi) बॉक्स ऑफिस...

Explore our articles