मुंबई: (MUMBAI) मुंबई पुलिस ने बेरोजगारों को विदेश में नौकरी देने का झांसा देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन नागरिक सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार नाइजीरियन नागरिक जूलियन इजनिडो (35 वर्ष) और अनुज हरिप्रसाद नाइक (27 वर्ष) ने श्वेता विलसन दुस्कानों को विदेश में नौकरी का झांसा देकर एक लाख साठ हजार रुपये ठगे थे। इसके बाद भी नौकरी न मिलने पर श्वेता ने मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस उपायुक्त महेश्वर रेड्डी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने पैसे के लेन-देन का पता लगाया। ठगों की तलाश के लिए टीम को दिल्ली के किशनगढ़ भेजा गया। वहां से पुलिस ने दोनों को पकड़ा और मुंबई ले आई। उनके पास से तीन महंगे मोबाइल, कई बैंकों के डेबिट कार्ड, सहित 82 हजार रुपये नकद मिले हैं।


