spot_img

Mumbai : बदलापुर दुष्कर्म मामले के दो आरोपित कर्जत से गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) बदलापुर दुष्कर्म मामले के दो आरोपितों को बीती रात में पुलिस ने रायगढ़ जिले के कर्जत से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम गुरुवार तड़के दोनों को कर्जत से ठाणे लाई और दोनों का मेडिकल करवाया। इनमें स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल को हाई ब्लड प्रेशर था, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि दूसरे आरोपित स्कूल के सचिव तुषार आप्टे से मेडिकल जांच के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है। ठाणे पुलिस इन दोनों को आज ही कोर्ट में पेश करेगी।

बदलापुर के एक स्कूल में अगस्त महीने में दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित अक्षय शिंदे को गिरफ्तार किया था, जबकि स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे फरार हो गए थे। इन दोनों ने पहले सेशन कोर्ट फिर बाम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन दोनों कोर्ट ने दोनों आरोपितों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा था कि क्या पुलिस दोनों आरोपितों को अग्रिम जमानत मिलने का इंतजार कर रही है? हाईकोर्ट ने कहा था “पुलिस पहले भी अच्छा काम नहीं कर रही थी और अब भी अच्छा काम नहीं कर रही है। अन्य मामलों में पुलिस आरोपित को तुरंत ढूंढ़ लेती है, तो इस मामले में पुलिस एक महीने बाद भी आरोपित को क्यों नहीं ढूंढ़ रही है?”

इसके बाद पुलिस ने बुधवार रात में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पहले उल्हासनगर के एसीपी ऑफिस ले जाया गया। वहां से उन्हें रात 1 बजे मेडिकल जांच के लिए उल्हासनगर सरकारी सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया। इसके बाद देर रात दोनों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। दोनों की केंद्रीय अस्पताल में आधी रात 1 बजे से सुबह 4 बजे तक लगभग 3 घंटे तक चिकित्सकीय जांच की गई। इसी समय उदय कोटवाल का रक्तचाप बढ़ा हुआ देखा गया और उसे पुलिस की निगरानी में केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पर तय समय पर पुलिस को सूचना नहीं देने पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Varanasi : ईरानी नेता खामेनेई की मौत पर वाराणसी के मुस्लिम समुदाय में शोक

वाराणसी : (Varanasi) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत (death of Iran's supreme leader, Ayatollah Ali Khamenei) की खबर मिलने पर...

Explore our articles