spot_img

Mumbai: जलगांव में वाहन पर गिरा पेड़, दो पुलिसकर्मियों की मौत

मुंबई:(Mumbai) जलगांव जिले में कसोदा-एरंडोल मार्ग पर अंजनी परियोजना नहर के पास पुलिस वाहन पर पुराना इमली का पेड़ गिर जाने दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में घायल तीन पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस निरीक्षक गणेश अहिरे के अनुसार जलगांव जिला आर्थिक अपराध शाखा की जांच टीम सरकारी वाहन से गुरुवार को देर रात कसोदा से एरंडोल जा रही थी। इसी दौरान अंजनी परियोजना के पास एक पुराना इमली का पेड़ पुलिस वाहन पर गिर गया। इससे वाहन में सवार सहायक पुलिस निरीक्षक दर्शन दातेर और पुलिस कांस्टेबल अजय चौधरी की मौत हो गई। इस घटना में तीन सहायक पुलिस निरीक्षक भरत जेठवे, नीलेश सूर्यवंशी और चंद्रकांत शिंदे घायल हो गए। इन तीनों को रात में जलगांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर कैंपस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक और छात्र की मौत

खड़गपुर : (Kharagpur) देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) में एक बार फिर एक छात्र की रहस्यमय मौत का...

Explore our articles