spot_img

Mumbai: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 82.73 पर पहुंचा

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों (domestic equity markets.) में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे बढ़कर 82.73 रुपये पर पहुंच गया।

(ये भी पढे -New Delhi: भारत के ‘स्टील मैन’ जमशेद जे ईरानी का निधन)

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (interbank foreign exchange market) में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.74 पर खुला, और फिर बढ़कर 82.73 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 34 पैसे गिरकर 82.81 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत गिरकर 111.31 पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 4,178.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने रिनिकी भुईयां मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा काे दी अग्रिम जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुईयां...

Explore our articles